क्या लड्डू गोपाल को पहनाना चाहिए काले कपड़े?
इस सवाल का जवाब हर भक्त जानना चाहता है। आइए जानते हैं पूरी बात शास्त्रों और मान्यताओं के अनुसार।
घर में लड्डू गोपाल को बड़े प्रेम और नियमों के साथ स्थापित किया जाता है। उनकी पूजा, भोग और वस्त्र सेवा में भक्त कोई कमी नहीं छोड़ते।
लड्डू गोपाल को हर दिन साफ-सुथरे और रंग-बिरंगे वस्त्र पहनाए जाते हैं। लेकिन सवाल उठता है – क्या काले वस्त्र भी पहनाए जा सकते हैं?
ज्योतिष के अनुसार लड्डू गोपाल को किसी भी सुंदर और स्वच्छ वस्त्र में सजाया जा सकता है। कोई भी शुभ रंग चुन सकते हैं।
पीला, केसरिया, लाल, हरा और गुलाबी जैसे उज्ज्वल रंग भगवान को विशेष प्रिय माने जाते हैं।
काले वस्त्र पहनाना पूरी तरह मना नहीं है, लेकिन हर दिन नहीं। इसे विशेष दिन या स्थिति में ही उपयोग करना उचित माना गया है।
काले रंग को नकारात्मक ऊर्जा को खींचने वाला माना गया है। साथ ही इसका संबंध शनिदेव से भी बताया गया है।
भगवान कृष्ण, भगवान विष्णु के अवतार हैं। उन्हें किसी भी ग्रह या नकारात्मक प्रभाव से परे माना गया है।
अगर आप लड्डू गोपाल को काले वस्त्र पहनाना चाहें, तो इसे शनिवार के दिन शनि मंत्रों के साथ करें। यह और भी शुभ माना जाता है।
कभी भी लड्डू गोपाल को पुराने, फटे या गंदे वस्त्र ना पहनाएं। शुद्धता और सादगी ही उनकी सेवा का सबसे बड़ा नियम है।
तुलसी में जल डालते समय कौन-से मंत्र का जाप करना चाहिए?
यहां क्लीक कर जानें
क्लिक करें