नई मॉम्स के लिए सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर अपने छोटे बच्चों को कैसे पढ़ाया जाए.
क्योंकि ये छोटे-छोटे बच्चे कुछ ही सेकेंड पढ़ने के बाद बोर हो जाते हैं.
इसीलिए आज आपको कुछ मज़ेदार तरीके बता रहे हैं जिनकी मदद से आप उन्हें आसानी से पढ़ा सकते हैं.
1. कलरफुल पढ़ाई - बच्चों को रंगों के साथ बातें बहुत जल्दी और आसानी से समझ आती हैं. आप पेन के बजाय स्केच पैन या कलर्स से लिखकर पढ़ाएं.
2. फोटोज़ से पढ़ाएं - आपका बच्चा CAT नहीं पढ़ेगा लेकिन बिल्ली की तस्वीर के साथ वो जरूर समझ जाएगा, इसीलिए फोटोज़ की मदद से पढ़ाएं.
3. गैजेट से पढ़ाएं - पैरेंट्स की ही तरह बच्चे भी टीवी और मोबाइल के दीवाने हैं. इसीलिए उन्हें पढ़ाई भी इन्हीं गैजेट से कराएं, वो बहुत जल्दी समझेंगे.
4. क्राफ्ट बनाएं - बच्चों के साथ बैठकर DIY जितना हो सके उतना करें, इससे बच्चे की लर्निंग पावर बहुत तेज़ी से बढ़ती है.
5. डांट नहीं प्यार - छोटे बच्चे यानी 5 साल तक के बच्चों को वैसे भी डांटना नहीं चाहिए. ये फॉर्मूला पढ़ाई में भी अपनाएं, उन्हें एक दिन में कुछ नहीं आएगा, इसीलिए हर दिन प्रैक्टिस कराएं.
गर्मियों की छुट्टियों में बच्चों को कहां घूमाने लेके जाएँ