आ रहा है Yamaha का धांसू इलेक्ट्रिक स्कूटर, लुक-डिज़ाइन देख कहेंगे वाह...

इंडियन इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर स्पेस में लगातार नए प्लेयर्स की एंट्री हो रही है. हीरो, होंडा, बजाज, सुजुकी और टीवीएस के बाद अब एक दिग्गज कंपनी अपना इलेक्ट्रिक स्कूटर ला रही है.

जापानी दोपहिया कंपनी Yamaha अपने नए इलेक्ट्रिक स्कूटर को पेश करने की तैयारी में है. इसके लिए कंपनी ने इंडियन स्टार्टअप रिवर मोबिलिटी के साथ साझेदारी की है.

बेंगलुरु बेस्ड ईवी स्टार्टअप रिवर मोबिलिटी और यामाहा के बीच साझेदारी की पहली खबर पिछले साल तब आई थी जब यामाहा ने इस स्टार्ट-अप में 341 करोड़ रुपये का निवेश किया था.

ऑटोकार की रिपोर्ट के अनुसार, यामाहा रिवर मोबिलिटी के मॉडल पर बेस्ड एक नए इलेक्ट्रिक स्कूटर को भारत में लॉन्च करने की तैयारी में है.

हाल ही में इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को टेस्टिंग के दौरान स्पॉट भी किया गया है. बता दें कि, रिवर ने साल 2023 में अपने पहले इलेक्ट्रिक स्कूटर इंडी (Indie) को लॉन्च किया था.

स्पॉट किए गए स्कूटर के तस्वीरों से पता चलता है कि यामाहा इलेक्ट्रिक स्कूटर ने रिवर इंडी के साथ अपनी चेसिस और पावरट्रेन साझा किया है. 

इस स्कूटर को थोड़ा अलग डिज़ाइन दिया गया है. जिसमें इंडी की तुलना में टेल-लैंन को थोड़ा उपर पोजिशन किया गया है.

इसके अलावा नए डिज़ाइन का एक साइड पैनल और एक नए वर्टिकल ओरिएंटेड हेडलैंप दिए गए है. कंपनी ने इसके फ्रंट एप्रन में भी थोड़ा बदलाव किया है.

इलेक्ट्रिक स्कूटर की बैटरी कितने साल चलती है?

यहां क्लीक कर जानें